top of page

केरल ( Kerala ) के पर्यटक स्थल :- भारत के दक्षिण में समुन्द्र के किनारे केरल एक अति सुन्दर प्राकृतिक सौदर्य एवं हरियाली से भरा पर्यटक स्थल हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार एवं टूर ऑपरेटर  ने पर्यटकों को लुभाने के कई छूट दे रहे हैं।यह भारत का सबसे साफ सुथरा राज्य हैं।यहाँ की साक्षरता  दर भी 100% हैं। यहाँ के लोग हर छोटी छोटी चीज के लिए जागरूक रहते हैं। कोलम्ब बीच(Beech )जो भारत के सबसे सुन्दर बीच माना जाता हैं जो केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से 16 KM की दूरी पर हैं । यहाँ गहराई कम हैं। समुन्द्र का किनारा साफ सुथरा आपको भारत के किसी अन्य जगह नहीं दिखेगा। होटल बुकिंग एडवांस में करवा ले। 5 स्टार से लेकर बजट होटल तक मिल जायेगे। यहाँ हाउस बोट भी हैं आप इनमे भी रह सकते हैं या घूमने  का आनंद ले सकते हैं। इन हाउस बोट पर खाना एवं नास्ता भी मिलता हैं। कोच्ची भी गुमने जा सकते हैं। हार्बर हाउस डच पैलेस एवं अन्य कई देखने की जगह हैं। यहाँ डॉल्फिन भी देखने को मिलेगी। यहाँ आर्युवेदिक मसाज भी होती हैं। यहाँ की आर्युवेदिक मसाज काफी लोकप्रिय हैं। मसाज हेतु सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर पर जावे। यहाँ काजू सस्ता एवं अच्छी किस्म के मिलेगा। केरल मसलो के लिए भी जाना जाता हैं। यहाँ उतरी भारत की तुलना में सस्ती एवं अच्छी साडीया मिलती हैं। वेजिटेरियन खाने में साउथ थाली मिल जाएगी। 

केरल प्रमुख पर्यटक स्थल इस प्रकार हैं -

1Kannur-यह शहर केरला का ताज भी कहा जाता हैं। कण्णूर शहर में कई देखने योग्य स्थान हैं। ड्राइविंग बीच पर गाड़ी लेकर जा सकते हैं। बोटिंग के लिए भी जा सकते हैं। 

2 Kozhikode ( Calikut )-खानपान के शौकीन लोगो के लिए अच्छी जगह हैं। मलाबार व्यजक का अलग स्वाद हैं.घूमने के लिए कई जगह हैं।अच्छे बीच हैं। झरने देखने को मिलेंगे। 

3Bekal- बेकल किले के लिए जाना जाता हैं। जो केरला के दर्शनीय स्थानों में से एक हैं। यह किला समुन्द्र के किनारे हैं। यहाँ कई फिल्मो की शूटिंग भी हो चुकी हैं। हनीमून के लिए भी यह जगह काफी अच्छी हैं। मालिकाज़ुन मंदिर आदि पर्यटक स्थल प्रमुख हैं  

4Wayanad-यहाँ धान के खेत एवं यहाँ की प्राकृतिक हरियाली मन को मोह लेती हैं। ट्रेकिग के लिए अच्छी जगह हैं। छोटो छोटे अनगिनत पानी के झरने आपका मन मोह लेंगे। डेम एवं मंदिर देखने योग्य स्थान हैं। 

5Ernakulam-यहाँ घूमने के लिए कई स्थान हैं। अरब सागर की रानी कहा जाने वाला शहर कोच्चि हैं। यहाँ खूब सारे  मंदिर एवं गिरजाघर हैं। श्री चीटिनिकारा भगवती मंदिर,पवाकुलम महादेव मदिर प्रमुख हैं। 

6Thekkady-सादगी एवं हरियाली से भरपूर्ण वन क्षेत्र हैं। राष्टीय उधान हैं। हाथी,हिरन ,सांभर आदि देखने को मिलेंगे। बोटिंग एवं बेड़े पर ड्राफ्टिंग कर सकते हैं। टेकिंग का आनंद ले सकते हैं। कॉफी के बागान देखने को मिलेंगे। मंगलादेवी मंदिर के दर्शन करे। 

7Trivandrum (Thiruvananthpuram )-त्रिवेंद्रम केरला राज्य की राजधानी हैं। यहाँ सभी के लिए देखने के लिए बहुत कुछ हैं। महात्मा गाँधी ने इस शहर को सदाबहार शहर कहा था। इसरो का प्रसिद्ध अंतरिक्ष साराभाई केंद्र हैं। भारत सबसे धनवान श्री पद्मनाथ स्वामी मंदिर हैं।  इसकी कुल सम्पति सवा लाख करोड़ हैं। सुन्दर बीच एवं अन्य कई देखने योग्य स्थान हैं। 

8Thrissur-भव्य झरनो एवं समुद्री तटो के साथ साथ अपनी सांस्कृतिक सम्पनता के लिए जाना जाता हैं। इसे केरला की सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। यहाँ पुराण त्यौहार पूर्ण हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस त्यौहार को देखने देश विदेश से लोग आते हैं। ओणम का त्यौहार भी पूर्ण हर्ष के साथ मनाया जाता हैं।श्री गुरुवायुर मंदिर आदि प्रमुख देखने योग्य स्थान हैं। 

9Alleppey and Kumarakom Backwater-यहाँ आने वाले पर्यटक हाउस बोट का आनंद जरूर लेते हैं। चलती हुई नाव पर रहने का आनंद ही कुछ ओर हैं। पूरब का वेनिस भी कहा जाता हैं। पक्षी विहार देखे। 

10Munnar-हरीभरी वादियों वाला मुन्नार भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक हैं। विशाल चाय बागान एवं धुंद भरी पहाड़ियों पर ऐसा लगता हैं मानों स्वर्ग में आ गए हैं। यह हिल स्टेशन नव विवाहितो की पहली पसंद हैं। यहाँ हर साल लाखो जोड़े हनीमून के लिए आते हैं। 

Clirtrip.     

Clovia

SUKHWAL Matrimonial

bottom of page